मनरेगा बचाओ संग्राम,कांग्रेस का एक दिवसीय धरना सैंकड़ो की संख्या मे काग्रेसियों ने दिया धरना

0

खरसिया

मनरेगा बचाओ संग्राम,कांग्रेस का एक दिवसीय धरना सैंकड़ो की संख्या मे काग्रेसियों ने दिया धरना

आज खरसिया के रायगढ़ चौक मे खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना दिया धरना मे सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया

वही वरिष्ठ नेताओं ने सभा सम्बोधित किया सम्बोधन की कड़ी मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा
मनरेगा ग़रीबों की जीवनरेखा है। ये कोई प्रशासनिक योजना नहीं बल्कि संविधान के अंतर्गत, करोड़ों मज़दूरों के “काम का अधिकार” थी।
ठीक 20 साल पहले कांग्रेस पार्टी की UPA सरकार ने योजना आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से चालू की थी।

वरिष्ठ नेता अभय महंती कहा अहंकारी और ग़रीब विरोधी मोदी सरकार ने करोड़ों ग़रीब मज़दूरों की जीवनरेखा को छीनने का काम किया है इसका हम विरोध करते है

देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कांग्रेस पार्टी हमारे मज़दूरों, श्रमिकों और कामगारों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी और इस तानाशाह सरकार को झुकना ही पड़ेगा!

धरना के पश्चात महात्मा गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा धरना कार्यक्रम का समापन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *