फन फेयर क्राफ्ट बाजार बना आकर्षण का केंद्र, लोगो की लग रही भीड़, संतोषजनक दाम पर सामान उपलब्ध
फन फेयर क्राफ्ट बाजार बना आकर्षण का केंद्र, लोगो की लग रही भीड़, संतोषजनक दाम पर सामान उपलब्ध
खरसिया
इन दिनों स्थानीय टाउन हॉल मैदान में संचालित शॉपिंग फेस्टिवल क्राफ्ट बाजार महिलाओं और बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ! एक ही छत के नीचे आधुनिक घरेलू सामग्रीयों की भव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री की वजह से नागरिकों को अपनी मनपसंदीदा वस्तुएं उचित मूल्य पर प्राप्त हो रही हैँ ! क्राफ्ट बाजार के संचालक और दुकानदारों से भेंट करने पर ज्ञात हुआ कि इस शॉपिंग बाजार मे विभिन्न आवश्यक समग्रीयों की दुकाने लगाई गई है ! शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी साइज के गर्म शूट, जैकेट, कोट एवं लॉन्ग कोट इत्यादि वार्म आयटम की दुकान लगाई गई है ! इस स्टाल में महिला, पुरुष एवं बच्चों के लिए सभी प्रकार के आधुनिक आयटम उपलब्ध हैँ ! साथ ही रसोई के उपयोग में आने वाली आधुनिक समग्रीयों की दुकाने भी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करती दिखाई पड़ रही है ! इन दुकानों के अतिरिक्त विभिन्न बिमारियों मे काम आने वाली जंगली जड़ी बूटी एवं बालों को स्वास्थ्य रखने वाले हर्बल आयल की दुकान भी लोगो को अपनी ऒर आकर्षित करती प्रतीत हो रही है ! गाँधी जी का पसंदीदा वस्त्र मेरठ की खादी का विक्रय भी किया जा रहा है ! बॉम्बे की फेंसी साड़ियां सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जा रही है ! जीन्स पेंट और टीशर्ट युवा एवं युवतियों के आकर्षक का केंद्र बना हुआ है ! आधुनिक फर्नीचर, क्राकरी आयटम, दरी एवं गलीचे की दुकाने भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैँ ! बच्चों के मनोरंजन के लिए इलेट्रिक झूले, स्माल ड्रेगन इत्यादि का परिचालन भी किया जा रहा है ! क्रेताओं ने बताया कि इस क्राफ्ट बाजार मे उपलब्ध वस्तुएं गुणवक्ता एवं मूल्य की दृष्टि से संतोष जनक प्रतीत हो रही हैँ ! संचालक ने अवगत कराया कि उनके द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का भ्रमण किया जाता है ! इस भ्रमण के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ के छोटे बड़े सभी शहरों में उनके द्वारा क्राफ्ट बाजार का भव्य आयोजन किया जाता है !

संपादक – जनबन्धु समाचार
