धान मंडी में किसानों से करवाया जा रहा हमाल का कार्य,प्रबधक शिवकुमार चंद्रा किसानों के साथ कर रहा धोखाधड़ी, किसान परेशान

0

धान मंडी में किसानों से करवाया जा रहा हमाल का कार्य,प्रबधक शिवकुमार चंद्रा किसानों के साथ कर रहा धोखाधड़ी, किसान परेशान

शक्ति जिला के मालखरौदा में मौजूद धान मंडी में आए दिन मंडी प्रबंधन द्वारा किसानों को परेशान करने की खबर सामने आ रही है। यहाँ के मंडी में किसानों को परेशान और उनके साथ भ्रष्टाचार करने के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।

यहां मंडी प्रबंधन शिवकुमार चंद्रा द्वारा किसानों से हमाल के बदले सारा कार्य करवाया जा रहा है। वहीं धान के तौल में भी भारी गड़बड़ी की जा रही है। शासन द्वारा किसानों के लिए मंडी में हमाल की व्यवस्था की जाती है जिससे कि किसानों को अपना लेबर न लाना पड़े और उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो l इसी के साथ किसानों के ठहरने के लिए टेंट व पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था करना भी अनिवार्य होता है पर मालखरौदा में शासन के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए दिन दहाड़े किसानों के साथ धोखाधडी की जा रही । सोचने वाली बात यह है कि जबसे धान खरीदी की शुरुआत हुई है तबसे ऐसा धोखाधडी किसानों के साथ किया जा रहा जिसपर विभागीय अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ रही। इसी का नतीजा है कि मंडी प्रबंधन के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। वहीं किसानों को धान इलेक्ट्रॉनिक काटे में तौला जा रहा वही अगर कोई किसान संतुष्ट नहीं होता तब की स्थिति में मंडी में कही भी तराजू की व्यवस्था नजर नहीं आती वही इलेक्ट्रॉनिक काटा हमेशा से संदेह के घेरे में रहता है।

मंडी प्रबंधन द्वारा अपनी मनमानी करते हुए किसानों से अधिक धान लिया जा रहा है। वहीं किसान स्वयं और अपने लेबर से धान की बोरी को लेजाकर समिति के बताये जगह पर रख रहे हैं, सैकड़ों धान की बोरियों पर चढ़कर ऊपर धान बोरी रखते समय किसानों के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है तब इसका जिम्मेदार कौन होगा…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *