उमेश पटेल के नेतृत्व में अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश और सभी पार्षदों ने किया नामांकन,रायगढ़ चौक से निकाली रैली कांग्रेस और उमेश नंदकुमार पटेल जिंदाबाद के लगे नारे

0

खरसिया

उमेश पटेल के नेतृत्व में अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश और सभी पार्षदों ने किया नामांकन,रायगढ़ चौक से निकाली रैली कांग्रेस और उमेश नंदकुमार पटेल जिंदाबाद के लगे नारे

नगर पालिका चुनाव के नामांकन भरने के अंतिम दिन खरसिया नगर कांग्रेस द्वारा विशाल रैली गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ की गई। जिसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश अग्रवाल एवं सभी 18 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी तथा कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की उपस्थिति रही विशाल जुलूस के रूप में रैली शाहिद नंद कुमार पटेल स्मारक स्थल पहुंची जहां खरसिया विधायक उमेश पटेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करने का संकल्प लिया है। हमने अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए काम किया है, चाहे वह विपक्ष में हों या सत्ता में। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार क्षेत्र की जनता ने मेरे पिता स्वर्गीय शहीद नंद कुमार पटेल और मुझे लगातार आशीर्वाद और स्नेह प्रदान किया है वैसे ही मेरी अपेक्षा है कि इस बार पुनः आप खरसिया नगर पालिका में कांग्रेस की नगर सरकार बनाने के लिए अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश अग्रवाल एवं सभी 18 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों को विजय श्री का आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उमेश पटेल की इस प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के बीच एक विश्वसनीय नेता बनाया है रमेश अग्रवाल और अन्य प्रत्याशियों ने अपने संकल्पों को जनसमूह के सामने प्रस्तुत किया और उनका समर्थन मांगा। यह रैली खरसिया में कांग्रेस की जीत की भावना को जीवंत करने का एक प्रमुख कार्यक्रम साबित हुआ है जन समर्थन देखते हुए कहा जा सकता है कि विपक्ष में रहने के बावजूद कांग्रेस यह चुनाव पूर्ण क्षमता एवं मजबूती के साथ लड़ेगी। सभा के बाद अध्यक्ष प्रत्याशी एवं सभी पार्षदों ने उमेश पटेल की अगवाई में तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *