गर्भवती महिलाओं को अंडा, दूध, फल, मुगफली लड्डू नहीं मिल रहा,प्रसूति महिलाओ की सेहत से खिलवाड़
खरसिया
गर्भवती महिलाओं को अंडा, दूध, फल, मुगफली लड्डू नहीं मिल रहा,प्रसूति महिलाओ की सेहत से खिलवाड़
सिविल अस्पताल की कहानी ही अजब गजब है एक के बाद एक मामले आते रहते है सिविल अस्पताल तो हमेशा से सुर्खियों मे रहा है परन्तु अब और ज्यादा कमियाँ सामने आने लगी है नया मामला सामने आया है की सिविल अस्पताल मे भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओ को भोजन मे कटौती किया जा रहा है गर्भवती महिलाओ के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोजन मीनू निर्धारित है परन्तु महिलाओ को दिए जाने वाले भोजन मे भारी कटोती किया जा रहा है महिलाओ को दिए जाने वाली भोजन मे भोजन की मात्रा कम कर दी गईं है वही रोटी की मात्रा एवं साइज कम कर दी गईं है एवं दूध,फल, अंडा, मुगफली लड्डू नहीं दिया जा रहा है
महिलाओ की भोजन मे कमी होने से भर्ती गर्भवती महिलाओ की सेहत से खिलवाड़ करना है ऐसे भोजन देने वाले यमुना स्व सहायता समूह का टेंडर तत्काल निरस्त करना जनहित होगा
दरअसल पिछले महीने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ से टेंडर सुचना प्रकाशित किया गया था जिसमे कई महिला स्व सहायता समूहों ने भाग लिया था परन्तु टेंडर पाने के नियत से यमुना स्व सहायता समूह बिलासपुर ने दर बहुत ही कम डाला जिसके वजह से उसे टेंडर प्राप्त हुआ परन्तु भोजन देने को आदेश जारी होने के बाद यमुना स्व सहायता समूह बिलासपुर ने भोजन देने वाली मीनू पर भारी कटौती करने लगा है जिससे गर्भवती महिलाओ की सेहत को नुकसान है अतः शासन प्रशासन को चाहिए की तत्काल ऐसे महिला समूह का टेंडर निरस्त कर देना जनहित होगा एवं महिला स्व सहायता समूह के रजिस्टार कार्यालय सुचना देना भी आवश्यक होगा ताकि ऐसे महिला समूह का पंजीयन निरस्त किया जा सके बहरहाल देखने वाली बात यह है की स्वास्थ्य विभाग की नींद कब टूटेगी

संपादक – जनबन्धु समाचार
