एसआईआर: धरमजयगढ़ के बाद खरसिया और लैलूंगा में भी शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण
एसआईआर: धरमजयगढ़ के बाद खरसिया और लैलूंगा में भी शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण
रायगढ़
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के तहत मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को निर्धारित समय-सीमा में डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में धरमजयगढ़ के बाद अब खरसिया और लैलूंगा विधानसभा ने भी शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके साथ ही रायगढ़ विधानसभा में डिजिटाइजेशन की प्रगति 99 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शेष मतदाताओं से भी अपील की है कि वे अपने गणना पत्रक शीघ्र बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करें, ताकि समय पर बीएलओ ऐप में प्रविष्टियों का अद्यतन सुनिश्चित किया जा सके।

संपादक – जनबन्धु समाचार
