खरसिया डाकघर में आधार केंद्र संचालित नहीं होता,चॉइस सेंटरों पर लगी रहती है कतार,करते हैं मनमाना वसूली

0

खरसिया डाकघर में आधार केंद्र संचालित नहीं होता,चॉइस सेंटरों पर लगी रहती है कतार,करते हैं मनमाना वसूली

खरसिया

डाकघर में आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं के आवेदन में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता। वहीं चॉइस सेंटर में निर्धारित शुल्क से भी अधिक शुल्क देने की मजबूरी खरसिया अंचल के निवासियों की बनी हुई है। कारण महज अधिकारियों की कर्तव्यों के प्रति उदासीनता ही है कि बरसों से यहां के डाकघर में आधार संबंधित कार्य महज इसलिए नहीं हो पा रहा कि यहां की आधार-मशीन खराब पड़ी हुई है।

डाकघर में आधार केंद्र होने से लोगों को अपने ही स्थान पर आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं मिल सकें, जिससे उन्हें दूर दराज केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यही सोचकर शासन ने डाकघर में आधार संबंधित कार्य प्रारंभ किया है, ताकि हर शहर कस्बे और गांव के लोगों को सुविधायें प्राप्त हो सकें। परंतु शासन की योजनाओं को बट्टा लगा रहे अधिकारियों की लापरवाहियों की वजह से खरसिया अंचल के निवासियों को चॉइस सेंटर में अधिक कीमत देकर और कतार में खड़े होकर अपना आधार संबंधित अपडेट करवाना होता है। खरसिया डाकघर में कभी स्टाफ की कमी, कभी आधार ट्रेनिंग के लिए किसी को भेजे जाने की बातें, तो कभी सरवर प्रॉब्लम या फिर रही सही कसर मशीन खराब है कहकर निकल दी जाती है। ऐसे में लोगों को आधार सुधार के लिए निजी चॉइस सेंटरों का रुख लेना होता है, जहां निर्धारित से अधिक शुल्क पटाने की मजबूरी बनी रहती है।

प्रारंभ से ही आ रही समस्यायें

जिले के डाकघर के बाद खरसिया ही सर्वाधिक आमदनी देनेवाला डाकघर है। इसकी मुख्य वजह है कि खरसिया एक व्यापारिक हब के रूप में स्थापित हो चुका है। बावजूद आधार संबंधित सेवाओं के लिए खरसिया डाकघर की ही उपेक्षा समझ से परे है। लंबा अरसा हो गया, सच कह तो प्रारंभ से ही यहां पर आधार से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा। ऐसे में खरसिया डाकघर के अधिकारियों तथा मुख्य डाकघर रायगढ़ के अधिकारियों की कर्तव्यों के प्रति उदासीनता स्पष्ट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *