सिविल अस्पताल मे भर्ती मरीजों को मीनू के आधार पर नहीं दिया जा रहा भोजन, मरीजों की सेहत से खिलवाड़

0

खरसिया

सिविल अस्पताल मे भर्ती मरीजों को मीनू के आधार पर नहीं दिया जा रहा भोजन, मरीजों की सेहत से खिलवाड़

सिविल अस्पताल का मामला सिविल अस्पताल मे भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओ को एवं जरनल मरीजों के भोजन मे कटौती किया जा रहा है गर्भवती महिलाओ एवं जरनल मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोजन मीनू निर्धारित है परन्तु महिलाओ को दिए जाने वाले भोजन मे भारी कटोती किया जा रहा है महिलाओ को दिए जाने वाली भोजन मे भोजन की मात्रा कम कर दी गईं है वही रोटी 4 नग देना होता उसे भी नहीं दिया जा रहा मात्रा एवं साइज कम कर दी गईं है एवं मॉर्निंग मे दूध नहीं दिया जा रहा है शाम का नास्ता भी बंद है

मरीजों की भोजन मे कमी होने से भर्ती गर्भवती महिलाओ की सेहत से खिलवाड़ करना है

दरअसल दो महीने पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ से टेंडर सुचना प्रकाशित किया गया था जिसमे कई महिला स्व सहायता समूहों ने भाग लिया था परन्तु टेंडर पाने के नियत से यमुना स्व सहायता समूह बिलासपुर ने दर बहुत ही कम डाला जिसके वजह से उसे टेंडर प्राप्त हुआ परन्तु भोजन देने का आदेश जारी होने के बाद यमुना स्व सहायता समूह बिलासपुर ने भोजन देने वाली मीनू पर भारी कटौती करने लगा है जिससे गर्भवती महिलाओ की सेहत को नुकसान है अतः शासन प्रशासन को इस मामले को संज्ञान मे लेकर उचित कार्यवाही करना जनहित होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *