खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से रमेश अग्रवाल तो भाजपा से कमल गर्ग का नाम लगभग फ़ाइनल
खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से रमेश अग्रवाल तो भाजपा से कमल गर्ग का नाम लगभग फ़ाइनल
खरसिया
विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश अग्रवाल को खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाएं जाने का निर्णय पार्टी स्तर पर नंदेली हाउस द्वारा ले लिया गया है। ऐसी भी जानकारी मिली है कि क्षेत्रिय विधायक से विस्तृत चर्चा के पश्चात रमेश अग्रवाल ने तो अपनी स्वीकृति दे दी है किंतु उन्होंने परिवारजन, पार्टी कार्यकर्ता एवं नगर के अपने मित्रो से चर्चा करने के लिए कुछ समय की मांग की है। इन सब परिस्थितियों से मिली जानकारी के अनुसार यह तो तय है की पार्टी स्तर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने रमेश अग्रवाल के नाम का मन बना लिया है। सूत्र ने यह भी बताया की खरसिया नगर पालिका चुनाव कांग्रेस पार्टी अपने लोकप्रिय नेता उमेश पटेल के नेतृत्व में जोरदार ढंग से लड़ेगी और वार्डो में तथा अध्यक्ष पद के लिए पार्टी शानदार ढंग से विजय प्राप्त करेगी।
वही आपको बता दे की भाजपा की ओर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जिसे सभी वार्डो का अनुभव है एवं मिलनसार हसमुख व्यक्ति भाजपा मे तगड़ी पकड़ रखने वाले कमल गर्ग का नाम अध्यक्ष पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है
आपको बता दे की खरसिया निकाय चुनाव मे घमासान, दिलचस्प चुनाव होने वाले है

संपादक – जनबन्धु समाचार
