अवैध उत्खनन: आठ माह में 39 शिकायतें, बिलासपुर खनिज विभाग ने खनिज माफिया से वसूले 20.55 लाख
विभाग ने मिट्टी, मुरुम व रेत का अवैध उत्खनन कर खनिज संपदा का दोहन करने वालो के खिलाफ आठ माह में 39 कार्रवाई की है। शासन को हर दिन लाखों-करोडों रुपये की क्षति पहुंचाने वालों से विभाग ने 20 लाख 55 हजार 344 का जुर्माना भी वसूल किया है।
बिलासपुर। खनिज विभाग ने खनिज का अवैध उत्खनन कर शासन को राजस्व की क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शिकायत के आधार पर विभाग ने आठ माह में 39 खनिज माफिया पर कार्रवाई की है। मिट्टी, मुरुम व रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लाख 55 हजार 344 रुपये वसूल किया है।अवैध तरीके से उत्खनन कर शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले खनिज माफिया के खिलाफ खनिज विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।अधिकारियों की मानें तो जिले में खनिज संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले रेत माफिया, मुरुम व मिट्टी की चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।

संपादक – जनबन्धु समाचार
