प्रभारी सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
प्रभारी सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिए आवश्यक निर्देश
रायगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रदेश में नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग, रेल परियोजनाएं एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने आज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं उपचार प्रक्रियाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया तथा स्वास्थ्य केंद्र को उत्कृष्ट एवं मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी भी साथ रहे।

संपादक – जनबन्धु समाचार
