कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

0

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

धरमजयगढ़ के पीपरमार गोदाम में 12 लाख रुपए से अधिक का 400 क्विंटल अवैध धान जब्त

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने तथा अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर आज तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम-पीपरमार में 400 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई। जिसकी कुल राशि लगभग 12 लाख 40 हजार रुपए होगी। यह कार्रवाई एसडीएम धरमजयगढ़ श्री प्रवीण भगत के नेतृत्व में संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *