सिविल अस्पताल मे मरीजों को नहीं मिल रहा अंडा, दूध, फल,मुगफली लड्डू यमुना स्व सहायता समूह मरीजों की सेहत से कर रही खिलवाड़
खरसिया
सिविल अस्पताल मे मरीजों को नहीं मिल रहा अंडा, दूध, फल,मुगफली लड्डू यमुना स्व सहायता समूह मरीजों की सेहत से कर रही खिलवाड़
खरसिया सिविल अस्पताल मे
मरीजों की सेहत से हो रही खिलवाड़ जानकारी के अनुसार बिलासपुर की यमुना महिला स्व सहायता समूह ने 40% बिलो मे खरसिया सिविल अस्पताल मे भोजन देने का कार्य लिया परन्तु ज़ब मरीजों को भोजन दिया जा रहा है तो मीनू मे कटौती की जा रही है शासन की योजनाओं की धड़ल्ले से धज्जियाँ उड़ाई जा रही है
ज़ब स्थानीय पत्रकारों ने अस्पताल के मरीजों से बातचीत की तो मामला सामने आया की भोजन की मात्रा कम दी जा रही है जिससे मरीजों का पेट नहीं भर रहा साथ ही दूध,अंडा, फल, मुगफली लड्डू नहीं दिया जा रहा है और रोटी भी छोटी छोटी दो रोटी दी जा रही है जबकि शासन के मीनू मे चार रोटी देने के निर्देश है इतने कम दर पर निविदा प्राप्त करने वाली यमुना महिला स्व सहायता समूह अब मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है शासन प्रशासन को जल्द इस पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है

संपादक – जनबन्धु समाचार
