खरसिया छाया विधायक महेश साहू ने प्रदेश के टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का बढ़ाया सम्मान

रायपुर
खरसिया छाया विधायक महेश साहू ने प्रदेश के टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का बढ़ाया सम्मान
खरसिया के लिए गौरव के पल – प्रदेश भाजपा ने महेश साहू को उत्कृष्ट सदस्यता रत्न से किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ,केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू , पूर्व मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सु श्री सरोज पांडे ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल,प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं,संगठन के पदाधिकारियों के कर कमलों से भाजपा जिलामंत्री रायगढ़, पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़, छाया विधायक खरसिया महेश साहू जी को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने उत्कृष्ट सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता महाभियान में आपने संख्या 15,127 लक्ष्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य किया है, इस हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह सम्मान आपको प्रदान करते हुए आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हैं। बताते चले की महेश साहू ने सदस्यता अभियान में प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया है जो की खरसिया व रायगढ़ जिला क्षेत्र के लिए एक गौरव का विषय है। रायगढ़ जिले में जन सेवक और छाया विधायक के नाम से प्रसिद्ध महेश साहू खरसिया विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद भी लगातार विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है और आमजन के कार्यों को करवाने तथा गरीब पिछड़ों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और इसका लाभ क्षेत्र की जनता को दिलवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। इनके पास अपना कार्य लेकर पहुंचने वाला क्षेत्र का कोई भी आम नागरिक कभी खाली वापस नहीं संतुष्ट होकर आता है महेश साहू हर हाल में उसकी मदद करते हैं और उसके कार्य को करने का यथा हर संभव प्रयास करते हैं।

संपादक – जनबन्धु समाचार